
*विभिन्न जगहों से नशा की धुर्त में हला हंगामा करते 13 लोग गिरफ्तार*
शिवहर --- मघ निषेध (उत्पाद विभाग) शिवहर द्वारा चलाए गए अभियान के तहत शिवहर जिला के विभिन्न जगहों से उत्पाद विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए नशें में धुर्त हला हंगामा करते हुए 13 लोगों को मघ निषेध शिवहर थाना द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
रविवार रात्रि को अजित कुमार पंडित की नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए गए छापेमारी/ गस्ति अभियान व शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई में सोमवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब शिवहर जिला के विभिन्न जगहों से शराब के नशे में धुर्त हला हंगामा करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें फुलकांहा गांव से फुलकांहा निवासी छोटू कुमार उम्र -20 वर्ष पिता विक्की राय, फुलकांहा गांव निवासी नवल राय पिता गणेश राय, फुलकांह निवासी हंसलाल राय पिता रधुनाथ राय,
सुमहुती से राजीव कुमार पिता रामसेवक पासवान, राजाडिह से दिनेश पासवान पिता रामदयाल पासवान, रेवासी से रामजी पासवान पिता रामानंद पासवान, मठ मसौली से अंगज कुमार पिता दमही सहनी, मुहम्मदपुर कटशरी से निरंजन कुमार पिता लखन कुमार, परराही से हुखधन राय, बेनीपुरी गांव से जवाहर बैठा, छितौनी से दिनेश कुमार, सहित कुल 13 लोगों को नशे की हालत में हला हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराने पर शराब पीने की पुष्टि होने पर उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश किया गया
यह कार्रवाई उत्पाद थानाध्यक्ष *अजीत कुमार* के नेतृत्व में की गई। टीम ने देर रात तक जिले के अलग-अलग इलाकों में सघन छापेमारी की, जहां ये सभी लोग शराब के नशे में हल्ला-हंगामा कर रहे थे।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि _"बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। नशे में धुत्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। त्योहारों को देखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शराब माफियाओं और पीने वालों दोनों पर हमारी नजर है।"_
*शिवहर संवाददाता मो० दानिस ख़ान*