“चिकित्सा आपके द्वार” अभियान: शेखपुरा में 1.26 लाख लोगों की हुई स्वास्थ्य स्क्रीनिंग
Sheikhpura Collectorate Prem Kumar Gupta Sheikhpura Hunt New Randhir Kumar Soni DRCC Sheikhpura बात मनकौल गांव की सनैया पंचयात News Bihar pk
शेखपुरा जिले में “जांच एवं उपचार—चिकित्सा आपके द्वार” अभियान के तहत अब तक 1,26,470 लोगों की डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, ओरल कैंसर एवं एनीमिया की स्क्रीनिंग की गई। अभियान का उद्देश्य गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान कर लोगों को आवश्यक जांच, उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना है। 2 सितंबर 2026 से अब तक 3,540 नए हाइपरटेंशन और 2,670 डायबिटीज मरीज चिन्हित किए गए हैं। इन्हें एनसीडी पोर्टल पर दर्ज कर नियमित जांच एवं फॉलोअप किया जाएगा। जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. नौशाद आलम ने नियमित स्वास्थ्य जांच की अपील की। अभियान के तहत स्वच्छता कर्मियों की भी जांच कर परामर्श दिया गया।