Public App Logo
बेल्थरारोड में 251 मीटर तिरंगे के साथ निकली #ABVP की भव्य तिरंगा यात्रा, पूर्व विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी की सहभागिता बलिया: #स्वतंत्रता_दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की बेल्थरानगर इकाई ने शुक्रवार को 251 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। रेलवे स्टेशन से शुरू हुई यात्रा तीनमोहानी सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं व शिक्षकों समेत कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सहभागिता की। #भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से नगर गूंज उठा। पूर्व विधायक गोरख पासवान के साथ मुख्य अतिथि अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता यशवीर सिंह वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस को देश के प्रति कर्तव्यों के स्मरण का अवसर बताया। पूर्व जिला प्रमुख संजय पांडेय ने स्वतंत्रता सेनानियों के #बलिदान को नमन किया। संयोजक इमाद अहमद ने तिरंगे को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक बताया। यात्रा की व्यवस्था में इमाद अहमद, अनुज यादव, मयंक पांडेय, हार्दिक, उसूफ और आकाश की सक्रिय भूमिका रही। #यात्रा का समापन रेलवे स्टेशन पर सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ। - Belthara Road News