Public App Logo
नईमुद्दीन गुड्डू ने तीसरी बार फिर संभाला लाडपुरा प्रधान का पदभार कोटा। लाडपुरा पंचायत समिति की राजनीति में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। नईमुद्दीन गुड्डू ने कोर्ट के आदेश के बाद तीसरी बार लाडपुरा प्रधान के पद का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के दौरान समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद नईमुद्दीन गुड्डू ने राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर गंभीर आरोप लगाए और अपने पक्ष को लेकर खुलकर बात रखी। इस मौके पर कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष राखी गौतम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने नईमुद्दीन गुड्डू का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। कोर्ट के आदेश के बाद हुए इस पदभार ग्रहण को लाडपुरा की सियासत में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। समर्थकों ने इसे न्याय की जीत और राजनीतिक संघर्ष का परिणाम बताया। - Ladpura News