Public App Logo
लखीसराय जिले के गंगासराय गांव निवासी कन्हैया कुमार ने बिहार का नाम गौरवान्वित किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस में साइबर एक्सपर्ट के रूप में सेवाएं दे रहे कन्हैया कुमार को उत्कृष्ट और सराहनीय पुलिस सेवा के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह ‘रजत’ एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उत्तर प्रदेश के वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक श्री नवीन अरोड़ा द्वारा प्रदान किया गया। साइबर अपराध से जुड़े मामलों में उनकी विशेषज्ञता और पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए यह सम्मान दिया गया। कन्हैया कुमार की इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव गंगासराय सहित पूरे लखीसराय जिले में खुशी का माहौल है। - Begusarai News