आजादी का असली अर्थ
आज 15 अगस्त है। इसी दिन वर्ष 1947 में हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। हम उन वीर शहीदों को नमन करते हैं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
लेकिन सवाल यह है कि क्या हम वास्तव में पूरी तरह आजाद हैं?
आजादी का असली अर्थ तभी पूरा होगा, जब देश भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, बेईमानी और भेदभाव से भी मुक्त होगा। धर्म के नाम पर आपस में लड़ना बंद कर, भाईचारे और एकता के साथ देश को आगे बढ़ाना ही सच्ची देशभक्ति है।
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम संकल्प लें कि देश की एकता, ईमानदारी और भाईचारे को मजबूत करेंगे और भारत को एक बेहतर राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देंगे।
जय हिंद! 🇮🇳
एडिटर: देव दर्शन शर्मा