रिश्वत लेकर शराब ट्रक छोड़ने पर तुर्की थानाध्यक्ष सस्पेंड:हाई लेवल इन्वेस्टीगेशन में आरोप सही
#वैशाली.#मुजफ्फरपुर के #तुर्की थाना क्षेत्र में शराब लदे ट्रक को रिश्वत लेकर छोड़ने के आरोप में तत्कालीन थानाध्यक्ष कुमार प्रमोद सिंह समेत पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। उच्चस्तरीय जांच में आरोप सही पाए गए।जांच में सामने आया कि 25-26 मई 2024 की रात तुर्की थाना क्षेत्र में शराब से भरा 18 चक्के का एक ट्रक और उसमें सवार लोग पकड़े गए थे।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कार्रवाई
आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने लाखों रुपये लेकर उन्हें छोड़ दिया था।शिकायत के बाद पुलिसकर्मियों, चौकीदारों के बयान और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच हुई।
इसमें थानाध्यक्ष और आरोपित पुलिसकर्मियों के बीच लगातार संपर्क सामने आया। मामले को दबाने और फुटेज गायब करने के प्रयास के संकेत भी मिले हैं।लापरवाही और संदिग्ध आचरण का दोषी पाए जाने पर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई।कुमार प्रमोद सिंह हाजीपुर नगर थाना में तैनात थे। सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।