सरकाघाट में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 16 और 17 अक्टूबर के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कांग्रेस महासचिव पवन ठाकुर के साथ विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल, साफ-सफाई, यातायात, सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को समय पर तैयारियां पूरी करने और लोगों को किसी तरह की परेशानी न होने के निर्देश दिए गए। सरकाघाट NEWS | STAR TODAY | धर्मेंद्र रिंकू