Public App Logo
हल्द्वानी में फिर छिड़ सकती है ब्लॉगर्स की जंग! ज्योति अधिकारी पहुंचीं मुखानी थाने, दी खुली चेतावनी उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक बार फिर दो महिला ब्लॉगर्स के बीच विवाद गहराता नजर आ रहा है। कुछ समय पहले काठगोदाम चौपाटी में दो महिला ब्लॉगर्स, ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट के बीच हुई हाथापाई ने पूरे शहर में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उस मामले में पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर एक रात कस्टडी में रखा था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया, जिसमें एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर निशाना न बनाने पर सहमति बनी थी। अब यह विवाद फिर से तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। ज्योति अधिकारी मंगलवार को मुखानी थाने पहुंचीं और आरोप लगाया कि सुनीता भट्ट समझौते की शर्तों का उल्लंघन करते हुए उनके खिलाफ दोबारा वीडियो पोस्ट कर रही हैं। ज्योति अधिकारी का कहना है कि यदि पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं करती है, तो वह फिर से काठगोदाम चौपाटी जाकर आमने-सामने लड़ाई करेंगी। फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए क्या कदम उठाता है और क्या दोनों पक्षों के बीच फिर से समझौता हो पाएगा या यह मामला एक बार फिर सड़क तक पहुंच जाएगा। #haldwani #viral #trainding #top Jyoti Adhikari Sunita Bhatt #news #pahad - Uttarakhand News