अन्नपूर्णा राइस मिल में हर्षोल्लास से हुआ ध्वजारोहण
मीरजापुर। बरौधा स्थित अन्नपूर्णा राइस मिल परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। मिल के एमडी भुनेश्वर तिवारी ‘पप्पू’ ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल रहा और सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।