Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

25 साल की Girlfriend 7 महीने की प्रेग्नेंट, 28 और 50 साल के दो ब्वायफ्रेंड, फिर कानपुर में बगीचे में मिली लाश, दोनों गिरफ्तार यूपी के कानपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया। 25 साल की युवती के दो प्रेमी निकले। एक 28 साल का तो दूसरा 50 साल। युवती सात महीने की गर्भवती हुई तो उसका शव बगीचे में मिला। अब दोनों प्रेमियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं 50 साल के प्रेमी ने पुलिस के सामने कई राज खोले। पतारा स्थित एक बाग में गुरुवार सुबह गर्भवती युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस ने उसके दूसरे प्रेमी को भी पतारा से गिरफ्तार कर लिया है। वह उससे उम्र में दोगुना बड़ा है। उसने बताया कि युवती ने फोन करके दवा खाने की जानकारी दी थी, जिसके बाद वह पहुंचा था। अस्पताल के बाहर ही मौत होने के बाद शव को रात में बाग में फेंक आया था। पुलिस ने उसे और पहले गिरफ्तार किए गए फतेहपुर निवासी प्रेमी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है। दोनों के डीएनए सैंपल भी लिए गए हैं, जिससे पता चल सके कि युवती किससे गर्भवती हुई थी। पतारा निवासी राजेंद्र सोनकर की पुत्री 25 वर्षीय रेनू सोनकर का शव बीती गुरुवार सुबह तिलसड़ा रोड पर शराब ठेका से 500 मीटर दूर बगीचे में पड़ा मिला था। अविवाहित होने के बाद भी उसकी मांग भरी थी, बिंदी लगी थी और पैरों में बिछिया थीं। स्वजन ने बेटी के छह माह की गर्भवती होने की बात बताई थी, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम में हुई थी। पुलिस ने जब सीडीआर निकाली तो पता चला कि रेनू की पतारा निवासी 56 वर्षीय गोले पांडेय और फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र नरैनी गांव निवासी 28 वर्षीय प्रांजुल पाल से बातचीत चल रही थी। बुधवार रात भी उसकी दोनों से बात हुई थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर प्रांजुल को गिरफ्तार किया था। प्रांजुल ने बताया कि उसका मां की मौसी हिरनी में रहती हैं। वहां पर एक दोस्त रेनू से बात करता था। उसने ही रेनू का नंबर दिया था। करीब दो साल से उसकी बातचीत चल रही थी और कई बार मिले भी थे। प्रांजुल ने यह भी बताया कि बुधवार रात को रेनू ने फोन करके अस्पताल जाने की बात कही थी और रुपये मांगे थे। एलएलआर अस्पताल ले गया था गोले पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि 56 वर्षीय अरविंद उर्फ गोले पांडेय की पत्नी का निधन हो चुका है और बेटियों की शादी हो गई है। एक हाथ से दिव्यांग गोले के यहां पर रेनू के पिता राजेंद्र बटाईदार थे। गोले ने रेनू से करीब छह वर्षों से संबंध बना रखे थे। पुलिस ने रविवार को गोले को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि युवती उन्हें लगातार फोन कर रही थी, जिस पर वह पहुंचे थे। उसने कोई दवा खा ली थी। उसे पहले एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां अल्ट्रासाउंड में बच्चा उल्टा होने की बात सामने आई, इसके बाद उसे कानपुर एलएलआर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। रात में वह एंबुलेंस से शव पतारा लाया और बगीचे में शव उतारकर एंबुलेंस को वापस भेज दिया। इसके बाद डर के चलते शव को छोड़कर वह भाग गया। अस्पताल ले जाने से पहले किया था शृंगार अविवाहित रेनू के गर्भवती होने के चलते अस्पताल में शक न हो इसलिए उसने पहले रेनू की मांग भरी, बिछिया पहनाई और बिंदी लगाई, ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद वह रेनू को अपनी बेटी बताकर अस्पताल पहुंचा। एलएलआर अस्पताल में रोते हुए पुलिस कार्रवाई न करने की बात कहकर शव ले आया था। काफी रुपये खर्च कर चुका है गोले जानकारी के मुताबिक गोले पांडेय ने रेनू से करीब छह वर्षों से संबंध बना रखे थे। वह उसके परिवार पर काफी रुपये खर्च कर चुका है। उसने एक प्लाट भी दिया था और स्कूटी दिलवाई थी। हालांकि, रेनू के घरवालों ने प्लाट किश्तों पर लेने की बात कही थी। गोले कानपुर में प्राइवेट नौकरी करता था और उसने ही रेनू की भी नौकरी लगवाई थी और रहने के लिए कमरा दिलवाया था। इसी बीच रेनू प्रांजुल से बात करने लगी। गोले के उम्र में बड़ा होने के चलते रेनू प्रांजुल से ही शादी करना चाहती थी। भटकती रही रेनू, किसी ने साथ नहीं दिया रेनू का शारीरिक शोषण गोले और प्रांजुल दोनों ने किया। लेकिन, जब वह गर्भवती हुई तो किसी ने साथ नहीं दिया। दोनों सिर्फ टाइम पास के लिए उससे संबंध बनाए हुए थे। घरवालों ने भी रेनू को निकाल दिया। वह करीब माह भर से भटक रही थी, उसके पास रुपये भी नहीं थे। वह दोनों से फोन करके रुपये मांग रही थी, लेकिन कोई मदद को नहीं आया। छह माह की गर्भवती रेनू ने अपनी रातें कभी झकरकटी बस स्टाप तो कभी कानपुर सेंट्रल पर प्लेटफार्म में गुजारीं। उसे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करे? जब गोले मदद को पहुंचा तो देर हो चुकी थी। किससे गर्भवती हुई, डीएनए जांच से पता चलेगा रेनू किससे गर्भवती हुई थी, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया के मुताबिक गोले और प्रांजुल दोने का डीएनए सैंपल लिया गया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के दौरान गर्भस्थ शिशु का भी डीएनए लिया गया था। डीएनए जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चा किसका था? गर्भवती युवती की मौत के मामले में आरोपित दोनों प्रेमी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं। मामले में अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। कृष्णकांत यादव, एसीपी आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar

MORE NEWS

शाहजहांपुर - दर्दनाक हादसे में चाचा भतीजे की मौत के बाद मलबा हटाते टीम, मृतक राजन और उनके भतीजे आरव के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पुवायां थाना क्षेत्र के मुड़िया कुर्मियात गांव निवासी राजाराम के मकान की कच्ची दीवार राजन के मकान पर गिरी थी, जिसके बाद लेंटर गिरने से हादसा हुआ था।

शाहजहांपुर - दर्दनाक हादसे में चाचा भतीजे की मौत के बाद मलबा हटाते टीम, मृतक राजन और उनके भतीजे आरव के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पुवायां थाना क्षेत्र के मुड़िया कुर्मियात गांव निवासी राजाराम के मकान की कच्ची दीवार राजन के मकान पर गिरी थी, जिसके बाद लेंटर गिरने से हादसा हुआ था।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 17, 2026

*शाहजहांपुर में कृषि विभाग की लापरवाही:* तिरंगा लगी पिकअप से मिली 60 बोरी खाद को लेकर नहीं दी तहरीर, जांच के नाम पर हीलाहवाली 
https://dainik.bhaskar.com/hiv7ezMfF5b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D 

देश और दुनिया की खबरों के लिए डाउनलोड करें दैनिक भास्कर ऐप - 
https://dainik.bhaskar.com/download

*शाहजहांपुर में कृषि विभाग की लापरवाही:* तिरंगा लगी पिकअप से मिली 60 बोरी खाद को लेकर नहीं दी तहरीर, जांच के नाम पर हीलाहवाली https://dainik.bhaskar.com/hiv7ezMfF5b?ref=MjA1MjQ2MTQ2NTQ1MDU0MTA1Ng%3D%3D देश और दुनिया की खबरों के लिए डाउनलोड करें दैनिक भास्कर ऐप - https://dainik.bhaskar.com/download

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 17, 2026

सहयोग संस्था के द्वारा कांवड़ियों की सेवा को भंडारे का आयोजन और साथ में  पुष्प वर्षा भी, राज्यसभा सांसद मिथिलेश बोले- नर सेवा नारायण सेवा 

जनपद की समाजसेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियो के द्वारा शाहजहांपुर मोहम्मदी रोड स्थित जमुना इलेक्ट्रॉनिक/ ज्वेलर्स पर काबड़ियों की सेवा हेतु भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यसभा सांसद मिथिलेश कठेरिया ने कावड़ियों पर पुष्प वर्षा करते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा जिसको सहयोग संस्था शाहजहांपुर बखूबी निभा रही है , संस्था के द्वारा बहुत ही अच्छे-अच्छे कार्य किए जा रहे हैं । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे चंद्रशेखर खन्ना (धीरू) , भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता,  जिला विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह, डॉक्टर के पी गुप्ता, समाजसेवी विनय अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा अनिल बाजपेई बाड़ ने भी कावड़ियों  को भोजन कराते हुए पुष्प वर्षा की , और संस्था के कार्यों की सराहना की । इस मौके पर संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान ब शहनवाज खा एडवोकेट ने बताया कि जो भी समाज हित के कार्य हैं उनको हमारी संस्था बराबर करने का कार्य कर रही है , और जहां पर भी किसी जरूरतमंद को सहयोग की जरूरत है वहां पर संस्था पहुंचने का कार्य करेगी । कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी अनुराग अग्रवाल, तराना जमाल,रजनी गुप्ता,शालू यादव,विकास सक्सेना,स्तुति गुप्ता,हरजीत सिंह,महेंद्र कुमार दुबे,अंकुश गुप्ता,संगीता गुप्ता,राजविंदर सिंह राजा, अमर दीप सिंह खालसा, सुमन गुप्ता, ममता यादव,अभिषेक गुप्ता,नवनीत प्रकाश गुप्ता,रासु,तनिष्क, मणिक,कृष्णा, ब बबिता गुप्ता,पुनीत प्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता ,डॉ अजय प्रकाश गुप्ता ,श्रीकांत दीक्षित ,रिंकू, सागर ,अभिषेक पांडे, अनिरुद्ध गुप्ता ,सुधीर , राजन चोपड़ा , सोनू गुप्ता , निकुंज गुप्ता ,राहुल गुप्ता, राम जी गुप्ता ,काजल गुप्ता , पारुल, अनुपम, अंचल गुप्ता, वेदपाल, नीरज गुप्ता, गोविंद गुप्ता ,मनोज गुप्ता ,आयुष गुप्ता निखिल महेंद्रू , नेहा यादव सक्सेना ,विक्रांत बखिया, राहुल गुप्ता , रुचि गुप्ता, मनीष गुप्ता आदि सभी मौजूद रहे ।।

सहयोग संस्था के द्वारा कांवड़ियों की सेवा को भंडारे का आयोजन और साथ में पुष्प वर्षा भी, राज्यसभा सांसद मिथिलेश बोले- नर सेवा नारायण सेवा जनपद की समाजसेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियो के द्वारा शाहजहांपुर मोहम्मदी रोड स्थित जमुना इलेक्ट्रॉनिक/ ज्वेलर्स पर काबड़ियों की सेवा हेतु भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यसभा सांसद मिथिलेश कठेरिया ने कावड़ियों पर पुष्प वर्षा करते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा जिसको सहयोग संस्था शाहजहांपुर बखूबी निभा रही है , संस्था के द्वारा बहुत ही अच्छे-अच्छे कार्य किए जा रहे हैं । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे चंद्रशेखर खन्ना (धीरू) , भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिला विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह, डॉक्टर के पी गुप्ता, समाजसेवी विनय अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा अनिल बाजपेई बाड़ ने भी कावड़ियों को भोजन कराते हुए पुष्प वर्षा की , और संस्था के कार्यों की सराहना की । इस मौके पर संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान ब शहनवाज खा एडवोकेट ने बताया कि जो भी समाज हित के कार्य हैं उनको हमारी संस्था बराबर करने का कार्य कर रही है , और जहां पर भी किसी जरूरतमंद को सहयोग की जरूरत है वहां पर संस्था पहुंचने का कार्य करेगी । कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी अनुराग अग्रवाल, तराना जमाल,रजनी गुप्ता,शालू यादव,विकास सक्सेना,स्तुति गुप्ता,हरजीत सिंह,महेंद्र कुमार दुबे,अंकुश गुप्ता,संगीता गुप्ता,राजविंदर सिंह राजा, अमर दीप सिंह खालसा, सुमन गुप्ता, ममता यादव,अभिषेक गुप्ता,नवनीत प्रकाश गुप्ता,रासु,तनिष्क, मणिक,कृष्णा, ब बबिता गुप्ता,पुनीत प्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता ,डॉ अजय प्रकाश गुप्ता ,श्रीकांत दीक्षित ,रिंकू, सागर ,अभिषेक पांडे, अनिरुद्ध गुप्ता ,सुधीर , राजन चोपड़ा , सोनू गुप्ता , निकुंज गुप्ता ,राहुल गुप्ता, राम जी गुप्ता ,काजल गुप्ता , पारुल, अनुपम, अंचल गुप्ता, वेदपाल, नीरज गुप्ता, गोविंद गुप्ता ,मनोज गुप्ता ,आयुष गुप्ता निखिल महेंद्रू , नेहा यादव सक्सेना ,विक्रांत बखिया, राहुल गुप्ता , रुचि गुप्ता, मनीष गुप्ता आदि सभी मौजूद रहे ।।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 17, 2026