उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों को मरीजों की भाषा में बात करने का निर्देश दिया है। उन्होंने ये पत्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर डॉक्टरों के नाम लिखे खुले पत्र में ब्रजेश पाठक ने कहा है कि मरीजों को बीमारी और इलाज की जानकारी उनकी अपनी भाषा में आसानी से समझाई जानी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने लिखे पत्र में डॉक्टर से यह भी अनुरोध किया है कि एक तरफ जहां मरीजों से उनकी भाषा में बात करें तो वहीं दूसरी तरफ पर्चे पर लिखी जा रही दवाओं के नाम भी हिंदी में लिखें।
Haryana, India | Sep 26, 2026