
उदयपुर से भाजपा सांसद मन्नालाल रावत को जोधपुर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से चुनाव ड्यूटी में लापरवाही को लेकर नोटिस जारी किया गया है। दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले रावत परिवहन विभाग में एडिशनल कमिश्नर के पद पर थे और जोधपुर में भी तैनात रहे थे। उन्होंने 2024 में वीआरएस लेकर लोकसभा चुनाव लड़ा और सांसद चुने गए। इसके बावजूद उनका नाम अब तक जोधपुर जिले के सरकारी कर्मचारियों की सूची में दर्ज बताया जा रहा है। निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने 13 अगस्त को नोटिस जारी कर रावत से उनके कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। जानकारी 14 अगस्त दोपहर 3 बजे तक सरकारी पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 134 के तहत कार्रवाई का प्रावधान बताया गया है। सांसद रावत ने नोटिस पर हैरानी जताते हुए कहा कि डिजिटल दौर में भी निर्वाचन विभाग का डाटा करीब तीन साल पुराना चल रहा है। उन्होंने इसे सरकारी सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल बताया।
#Breking #News #india #trending #viral
: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।
Rajasthan, India | Aug 14, 2026