आज दिनांक 16/08/26 को कांगड़ा पुलिस की CIA टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर थाना क्षेत्र में आने वाले चंबी के पुराने पुल के समीप नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान कटरा से संधोल जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस No- HP 67 7395 को जांच के लिए रोका गया तो बस में सवार दोनों संदिग्धों की तलाशी लेने पर उनके पास से 20.74 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ है पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित पदार्थ और बस टिकटों को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना शाहपुर में आरोपियों के खिलाफ ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
1. साहिल (उम्र 19 वर्ष), निवासी गांव व डाकघर चविंडा देवी, तहसील मजीठा, पुलिस थाना कथूनंगल, जिला अमृतसर (पंजाब)।
2. आलोक कुमार (उम्र 25 वर्ष), निवासी गांव व डाकघर चविंडा देवी, तहसील मजीठा, पुलिस थाना कथूनंगल, जिला अमृतसर (पंजाब)।
पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है,अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया जा रहा था और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी।