भारी बारिश के बीच पीडीए सम्मेलन में पहुंचे श्याम लाल पाल
मितौली। भारी बारिश के बीच कस्ता विधानसभा क्षेत्र के मितौली में शुक्रवार को पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन को मजबूत करने और जनसरोकार के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने किसान और नौजवानों के मुद्दों के साथ पेपर लीक तथा चुनाव आयोग से जुड़े विषयों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की।
सम्मेलन में जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, सांसद आनंद भदौरिया, सांसद उत्कर्ष वर्मा, पूर्व विधायक सुनील लाला, शशांक यादव, अबरार मंसूरी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।