Public App Logo
#गजा व निकटवर्ती क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस #देश भक्ति के गीतों के साथ छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी #तहसील गजा मे बुजुर्गों को किया गया सम्मानित) #डी पी उनियाल, गजा। #नगर पंचायत गजा व #शिखर स्कालर्स ऐकेडमी हाई स्कूल, #ओमकारानंद विध्यालय, #पीएमश्री अटल उतकृष्ट इंटर कॉलेज, #सरस्वती विद्या मंदिर, #जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय, #राजकीय पालिटेक्निक कालेज, #तहसील गजा, #सभी बैंकों, #डाकघर, सरकारी, अर्ध सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराया गया तथा धूमधाम के साथ #स्वाधीनता दिवस मनाया गया। #गजा बाजार में #शहीद बेलमती चौहान स्मारक में व टैक्सी स्टैंड मे वाहन चालकों ने भी झंडारोहण किया। विद्यालयों के छात्र छात्राओं नेताओं ने बाजार में तिरंगा लेकर देशवासियों की भक्ति से ओतप्रोत गीतों के साथ प्रभात फेरी निकाली तथा विभिन्न झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रस्तुति देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। #नगर पंचायत गजा कार्यालय में #अध्यक्ष #कुंवर सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीना खाती ने भी सम्बोधित किया। सभासदों जसवंत सिंह चौहान, रंजना चौहान, प्रियंका चौहान, जमुना देवी, राजेन्द्र सिंह, पूर्व सभासद विनोद सिंह चौहान, सहित नगर पंचायत के सभी कर्मचारी गण व अन्य नागरिक शामिल हुए, तहसील परिसर में तहसीलदार राजेन्द्र सिंह गुनसोला ने ध्वजारोहण किया तथा नगर के वरिष्ठ नागरिकों को माल्यार्पण व शाल ओढाकर सम्मानित किया, शिखर स्कालर्स ऐकेडमी हाई स्कूल गजा,ओमकारानंद विध्यालय, इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, पोखरी, चाका मे भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाये जाने का समाचार है। - Jakhnidhar News