अंबाला में 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 4 साल के निरवैर सिंह का आज अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले दोपहर को शव धन्यौड़ा गांव स्थित उसके घर लाया गया, जहां करीब 15 मिनट तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद गांव के श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। निरवैर को उसके पिता मनजीत सिंह ने मुखाग्नि दी। बता दें कि करीब 21 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बुधवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे निरवैर का शव बोरवेल से निकाला गया था।
#nirvairrescueoperation #NirvairSingh #nirvairsinghfuneral #ambala