Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

साइबर सेल थाना इकौना की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के शिकार लेखपाल के ₹9,500 कराए वापस श्रावस्ती | 7 जुलाई 2026 जनपद श्रावस्ती में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से श्रावस्ती पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में साइबर सेल थाना इकौना ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित के ₹19,400 में से ₹9,500 उसके बैंक खाते में वापस कराए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्री आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक श्री परमानंद तिवारी एवं साइबर सेल थाना इकौना की टीम द्वारा की गई। पीड़ित असगर अली, पुत्र गुलशेर अली, निवासी हयातनगर, थाना गोसाईगंज, जनपद सुल्तानपुर, वर्तमान में श्रावस्ती में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अज्ञात साइबर ठग ने UPI के माध्यम से उनसे ₹19,400 की ठगी कर ली थी। शिकायत मिलते ही साइबर सेल थाना इकौना ने तत्काल तकनीकी एवं विधिक कार्रवाई शुरू की। Money Restoration Module (MRM) Portal के माध्यम से संबंधित बैंक और अन्य संस्थाओं से समन्वय स्थापित किया गया। त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप पीड़ित के खाते में ₹9,500 सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए, जबकि शेष धनराशि वापस कराने की प्रक्रिया जारी है। श्रावस्ती पुलिस की अपील यदि किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है, तो वह बिना देरी किए 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। समय पर शिकायत करने से ठगी गई धनराशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक श्री परमानंद तिवारी, थाना इकौना उपनिरीक्षक अवनीश यादव आरक्षी जलमेजय

Ikauna, Shravasti | Jul 7, 2026

MORE NEWS