अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान 9 अगस्त को आगर-मालवा दौरे पर, सुसनेर व आगर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
आगर-मालवा। मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान 9 अगस्त (रविवार) को आगर-मालवा जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार मंत्री चौहान सुबह 11:30 बजे इंदौर से सड़क मार्ग द्वारा सुसनेर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 3:30 बजे सुसनेर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
शाम 5:00 बजे वे सुसनेर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद मंत्री चौहान आगर-मालवा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां सर्किट हाउस पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे।
अगले दिन 10 अगस्त (सोमवार) सुबह 10:00 बजे आगर-मालवा में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद दोपहर 12:30 बजे सड़क मार्ग से रतलाम के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:30 बजे रतलाम पहुंचकर मौजीश्वर महादेव जी की शाही सवारी में सम्मिलित होंगे।
मंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों ने आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। अतिरिक्त कार्यक्रम अलग से जारी किए जाएंगे।
Nagarsingh Chouhan Collector Agar-Malwa