तिरंगे को सलाम, शहीदों को शत-शत नमन
सढौरा। 15 अगस्त को सढौरा विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी पिंकी छप्पर ने अपने निवास स्थान गांव छप्पर सबलपुर में महिलाओं के साथ स्वतंत्रता दिवस और तीज का त्योहार उत्साहपूर्वक मनाया।
इस अवसर पर पिंकी छप्पर ने तिरंगा फहराकर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता लाखों वीरों के बलिदान का परिणाम है। हमें तिरंगे की आन-बान-शान का सम्मान करते हुए शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए।
उन्होंने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा—“तिरंगे को सलाम, शहीदों को शत-शत नमन।”