
पडरौना के खंड विकास अधिकारी पर एक दिव्यांग से बदसलूकी का आरोप लगा है आरोप हैं की एक दिव्यांग शिकायत कर्ता बालसुधा पटेल द्वारा गांव के कुछ विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था जिससे नाराज खंड विकास अधिकारी ने दिव्यांग शिकायत कर्ता को ही मुकदमें की धमकी दे डाली । जब बात जारी ऑडियो के जरिए सार्वजनिक हुई तो पडरौना विधानसभा भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने मामले का संज्ञान लेते हुए बीडीओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए शुक्रवार को देर शाम पडरौना के खंड विकास अधिकारी के खिलाफ पडरौना विकास खंड में विश्व हिंदू महासंघ द्वारा चले धरना प्रदर्शन में शामिल होकर खंड विकास अधिकारी पडरौना को बर्खास्त किए जाने की मांग की साथ ही नीरज सिंह बिट्टू ने मौके पर पहुँचे अधिकारियों से इस पर कड़ा एक्शन लेने की बात कही। उन्होंने कहा की विपक्ष के समय में भी अधिकारी हमारे कार्यकर्ताओं का सम्मान करने के लिए तत्पर रहते थे लेकिन भाजपा की सरकार में कुछ तथा कथित विपक्षी दलों के द्वारा कुंठित मानसिकता से विकसित अधिकारी आज भी हमारे पूज्य महाराज जी की सरकार को बदनाम करने पर लगे हुए हैं इसके विरोध में विकास खंड अधिकारी पडरौना एवं ग्राम पंचायत अधिकारी के निलंबन या अन्यत्र भेजने तक हम लोग चुप नहीं बैठेंगे एक सप्ताह का समय लिया गया है विगत समय में कार्यवाही न होने पर पुनः इन विपरीत परिस्थितियों का सामना जिला प्रशासन करने को तैयार रहे...
#kushinagar #कुशीनगर #पडरौना #KushinagarNews नीरज सिंह बिट्टु राजेश्वर सिंह