#मध्यप्रदेश के शिक्षित और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े लगभग 85 हजार पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की व्यापक रूपरेखा बनाई जा रही है।
इस महाअभियान के तहत मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) और मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) के जरिए प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों को भरा जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी प्रशासनिक विभागों से रिक्त पदों का अंतिम आंकड़ा जुटाना शुरू कर दिया है ताकि एक पारदर्शी भर्ती कैलेंडर तैयार किया जा सके। लंबे समय से रुकी हुई भर्तियों के चलते युवाओं में निराशा का माहौल था, जिसे दूर करने के लिए शासन स्तर पर प्रक्रिया को गति दी जा रही है।
विभागों से रिक्तियों का रोस्टर परीक्षण पूरा होते ही चरणबद्ध तरीके से विज्ञापन जारी किए जाने की संभावना है।
#breakingnewswala #MadhyaPradesh #भोपालNews #MPGovtJobs #MPPSC #MPESB #SarkariNaukri #YouthEmployment #HindiNews #BNWTV
Indore, Indore | Sep 28, 2026