गायघाट कमरथु में सड़क निर्माण में बड़ी अनियमितता का आरोप! कीचड़ में ही हो रहा BT का काम
दिन में ही उग गई घास, JE आनंद कुमार बोले- जांच में सब सही है
गायघाट प्रखंड के कमरथु पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (अवशेष SC) के तहत बन रही सड़क में भारी अनियमितता का आरोप लगा है।
पथ का नाम- सूरज दास के घर से लोमा सीमान तक
लंबाई- 1.100 KM, राशि- 110.679 लाख, संवेदक- बच्चे लाल राय
ग्रामीणों का आरोप है कि कीचड़ भरे रास्ते में ही BT बिछाया जा रहा है। नई सड़क पर 2 दिन में ही घास उग आई है, जो गुणवत्ता पर बड़ा सवाल है। JE आनंद कुमार का कहना है जांच में सब सही है।
📍 कमरथु, गायघाट, मुजफ्फरपुर
#BiharNewsTime #BreakingNews #trendingreels District Administration Muzaffarpur District Administration Patna #newsrells
Bihar, India | Sep 30, 2026