मुजफ्फरपुर: डॉ. शशांक की मौत को लेकर पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा
मुजफ्फरपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुष्टि की है कि डॉक्टर शशांक की मौत सड़क हादसे में हुई थी।
पुलिस की जांच के अनुसार, हादसे के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान पहले डॉ. शशांक का सिर बुलेट के हैंडल से टकराया और इसके बाद सड़क पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत हो गई।
सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने घटना को सड़क दुर्घटना बताया है। मामले में पुलिस की जांच आगे भी जारी है। हालांकि इस दौरान एक महिला नेत्री भी इसी गाड़ी पर मौजूद थी जिन्हें काफी गंभीर चोट आई हैं और उन्हें भी घायल अवस्था डॉ. शशांक के साथ अस्पताल ले जाया गया।
#Muzaffarpur #DrShashank #MuzaffarpurNews #BiharNews #BiharDastak #RoadAccident #BreakingNews #LatestNews #MuzaffarpurPolice #BiharNewsUpdate