
मुजफ्फरपुर में बाढ़ का असर, 23 पंचायतें प्रभावित; जलस्तर में लगातार गिरावट
मुजफ्फरपुर में गंडक और बागमती के बढ़े जलस्तर से साहेबगंज, पारू, कटरा और गायघाट की 23 पंचायतें प्रभावित हैं। जिला प्रशासन के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।
📍 रेवाघाट पर गंडक का जलस्तर घटा
30 सितंबर को गंडक का जलस्तर 55.68 मीटर के नए उच्चतम स्तर तक पहुंचा था। 2 अक्टूबर को शाम 6 बजे यह घटकर 54.90 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 54.41 मीटर है।
49 सामुदायिक रसोई संचालित
अब तक 87,831 मील भोजन उपलब्ध कराया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में 60 नावें चल रही हैं।
राहत-बचाव जारी
15,915 पॉलीथिन शीट्स, 10,500 ड्राई राशन पैकेट और 51 क्विंटल 10 किलो पशुचारा वितरित किया जा चुका है। साहेबगंज और पारू में NDRF तथा SDRF की टीमें तैनात हैं।
DM कुमार गौरव लगातार कर रहे मॉनिटरिंग
जिलाधिकारी स्वयं अधिकारियों के साथ प्रभावित इलाकों का भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से पैनिक नहीं करने, लेकिन सजग और सतर्क रहने की अपील की है।
प्रशासन ने अफवाहों और अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के नंबर 0621-2212007 / 85440 10249 पर संपर्क किया जा सकता है।
तिरहूत न्यूज़ | तिरहूत की आवाज जनता की जुबानी
Bihar, India | Oct 2, 2026