
मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान की मुख्यमंत्री पद पर वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मूंग की MSP पर खरीदी को लेकर किसान आंदोलन के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर खरीदी में तेजी लाने की मांग की थी।
शिवराज के पत्र के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर तरह-तरह की तर्जुमानी कर रहे हैं। हालांकि, शिवराज सिंह चौहान को दोबारा मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।
इसी बीच प्रदेश के कुछ वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकातों ने चर्चाओं को और हवा दे दी है। राजनीतिक जानकार इसे आगामी समय की सियासी रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं।
फिलहाल मुख्यमंत्री पद में किसी बदलाव की जानकारी सामने नहीं आई है और डॉ. मोहन यादव ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में शिवराज की वापसी की चर्चा को फिलहाल राजनीतिक अटकल के तौर पर ही देखा जा रहा है।
हालांकि राजनीतिक जानकारों की माने तो जिस तरह से मुख्यमंत्री मोहन यादव की रिपोर्ट केंद्र नेतृत्व को मिल रही है उसे केंद्र नेतृत्व खुश नहीं है और अब यह लोग अंदाज लग रहे हैं कि हो सकता है 2028 विधानसभा चुनाव से ठीक कुछ महीने पहले राजनीतिक स्थिति सुधारने के लिए शिवराज सिंह चौहान को फिर से मध्य प्रदेश की बागडोर सौंप दी जाए।
#vindhyasamachartv #विंध्यासमाचारटीवी #MadhyaPradesh #MPNews #ShivrajSinghChouhan #शिवराजसिंहचौहान #MohanYadav #मोहनयादव #MPPolitics #मध्यप्रदेशराजनीति #PoliticalNews #BJP #BJPNews #MungProcurement #मूंगखरीदी #KisanAndolan #किसानआंदोलन #BreakingNews #MPNewsUpdate
Jawa, Rewa | Aug 14, 2026