
बस्ती समाचार
थाना छावनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता पम्पिंग सेट चोर गिरोह के सरगना समेत पांच गिरफ्तार, एक बाल अपचारी हिरासत में कार व चोरी का पम्पसेट बरामद
बस्ती/छावनी
थाना छावनी क्षेत्र के ग्राम मलौली दूबे में सड़क के किनारे खेत से सिंचाई हेतु लगाया गया पम्पिंग सेट चोरी होने के मामले (मु0अ0सं0-198/2026 धारा-303(2) BNS) में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। छावनी पुलिस टीम ने एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए गिरोह के सरगना सहित 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने 28 सितंबर 2026 की रात लगभग 20:25 बजे पचवस प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरोह को दबोचा। इनके पास से चोरी किया गया पम्पिंग सेट और वारदात में इस्तेमाल की गई हुंडई वर्ना कार बरामद की गई है।
दिन में रेकी, रात में लग्जरी कार से चोरी
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गिरोह के सदस्य दिन के समय ट्रक चलाते हैं और उनके क्लीनर रेकी करके खेतों में लगे पम्पिंग सेटों को चिन्हित करते हैं। इसके बाद रात में सभी सदस्य हुंडई वर्ना कार से जाकर चिन्हित पम्पसेट चुराकर फरार हो जाते हैं। जिस रात चोरी के लिए पम्पिंग सेट नहीं मिलता, उस रात ये सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की स्टेपनी आदि की चोरी करते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
एक बाल अपचारी (पुलिस अभिरक्षा में)
लक्की सिंह पुत्र स्व0 शिवपूजन सिंह
राकेश कुमार पुत्र लालबहादुर
दीपक सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह
आयुष सिंह पुत्र शिवबहादुर सिंह
गिरोह के सदस्यों ने थाना मुण्डेरवा और थाना कोतवाली क्षेत्र में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है। अभियुक्तों के अनुसार, वे आर्थिक लाभ कमाने तथा शान-शौकत और खाने-पीने के शौक पूरा करने के लिए चोरी करते थे।
छावनी पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है
#यूपी #ब्रेकिंग #न्यूज
Basti, Basti | Sep 29, 2026