
*थाना कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 13 अगस्त 2024
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली *बृजानन्द सिंह* के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर जाति विशेष के विरुद्ध भड़काऊ/अभद्र टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है
दिनांक 31.03.2026 को फेसबुक पर जाति विशेष के विरुद्ध "विदेशी/यूरेशिया वापस भगाना है" जैसी अभद्र टिप्पणी कर पोस्ट किया गया था। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0: 291/2026 धारा 196, 197(1), 292, 351(3), 352, 356 BNS व 67, 67A आईटी एक्ट पंजीकृत था।
आज दिनांक 13.08.2026 को नोटिस तामिला के लिए भेजी गई पुलिस टीम को आईटीआई कटरा पर अभियुक्त *आर0के0 आरतियन उर्फ रामू पुत्र ध्रुवचन्द्र निवासी ग्राम पतिला थाना कप्तानगंज* मिला। नोटिस लेने से मना करते हुए अभियुक्त ने पुलिस टीम से अभद्रता की और शांति भंग करने का प्रयास किया। इस पर अभियुक्त को धारा 170/126/135 BNSS में हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तारी का स्थान/समय:* दिनांक 13.08.2026, आवास विकास कटरा
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:* अभियुक्त के विरुद्ध थाना कप्तानगंज व थाना कोतवाली में भड़काऊ पोस्ट, सरकारी कार्य में बाधा सहित 7 मुकदमे पहले से पंजीकृत हैं।
*प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानन्द सिंह* थाना कोतवाली अपनी तेजतर्रार कार्यशैली और अपराधियों पर कड़ी नजर के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते जनपद में शांति और सौहार्द बना हुआ है। *"कानून से ऊपर कोई नहीं"* - इस संकल्प के साथ उनकी टीम लगातार सक्रिय है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सुनील कुमार गौड़ प्रभारी चौकी सिविल लाइन, उ0नि0 सुरेन्द्र प्रसाद प्रभारी चौकी रौता, उ0नि0 जितेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी बड़ेबन, उ0नि0 जयविन्द चौकी प्रभारी रोडवेज मय चीता-11, उ0नि0 विमलेश द्विवेदी, का0 अर्जुन यादव, का0 आशीष वर्मा, का0 चन्दन यादव व का0 अभिषेक शामिल रहे।
*संवाददाता हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 13, 2026