
#राठ: पुलिया के पानी में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी
💥 राठ क्षेत्र के अटगांव गांव से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां दो दिन से लापता युवक का शव पुलिया में भरे पानी में उतराता मिला।
➡️ अटगांव निवासी भरत कुमार नायक ने बताया कि उनके बड़े भाई योगेंद्र शंकर (38) पुत्र लक्ष्मी नायक बुधवार शाम घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने गुरुवार को गांव और आसपास काफी तलाश की, मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा।
😢 शुक्रवार दोपहर गांव के चरवाहे धीरेंद्र कुमार ने सरगांव रोड स्थित पुलिया में पानी के अंदर शव उतराता देखा। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पहचान होने पर शव योगेंद्र शंकर का निकला।
💔 योगेंद्र अविवाहित थे और खेती-किसानी में परिवार का सहारा थे। उनके शराब पीने की आदत भी बताई जा रही है। घटना की खबर मिलते ही मां अर्चना, भाई शिवा और महेश कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है।
👮♂️ मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच की। मझगवां थानाध्यक्ष दिनेश प्रसाद के अनुसार प्रथम दृष्टया नशे की हालत में पानी में गिरने से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
👉 सच्ची और ज़मीनी खबरों के लिए पेज को लाइक 👍 जरूर करें
👉 अपनी राय बेझिझक कमेंट 💬 में लिखें
👉 इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर 🔁 करके दूसरों तक पहुंचाएं
👉 हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए पेज को फॉलो 🔔 करें
#nonfollowers #nonfollowersviewers #followerseveryone #followforfollowback #foryoupage #photo #FacebookPage
Rath, Hamirpur | Aug 7, 2026