
बाँदा में AIMIM ने निकाली तिरंगा बाइक यात्रा, दिया एकता और भाईचारे का संदेश
बाँदा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर AIMIM बाँदा जिलाध्यक्ष वाजिद अली एडवोकेट के नेतृत्व में एकता और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। यात्रा को नवाबी जामा मस्जिद के पास से मदरसा इस्लामिया मजहरुल उलूम निमनीपार के मोहतमिम हाफिज व कारी हामिद रजा एवं हाफिज मिसबाहुद्दीन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इससे पूर्व ईदगाह रोड, अलीगंज स्थित AIMIM के जिला कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों के बीच मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी अंसार अहमद सिद्दीकी एडवोकेट एवं AIMIM के मुख्य जिला महासचिव मौलाना उमैर नदवी ने संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और आपसी एकता, भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया।
तिरंगा बाइक यात्रा में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल रहे। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति और एकता का संदेश दिया।
UP 90 Creator
#AIMIM #Banda #15August #स्वतंत्रता_दिवस #तिरंगा_यात्रा #यौमे_आजादी #एकता #भाईचारा #BandaNews
Banda, Banda | Aug 15, 2026