
वन अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरी आदिवासी दलित क्रांति सेना
रैपुरा | पन्ना
वन अधिकारों की रक्षा और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में आदिवासी दलित क्रांति सेना (बुंदेलखंड) द्वारा मंगलवार, 29 सितंबर को रैपुरा में पैदल रैली निकाली गई।
रैली रानी अवंती बाई चौक से शुरू होकर तहसील कार्यालय पहुंची, जहां संगठन के कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं।
🔹 संगठन का आरोप है कि ग्राम पंचायत फतेहपुर सहित आसपास के गांवों में वन विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
🔹 संगठन ने वन अधिकार से जुड़े मामलों में नियमानुसार सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने की मांग की।
🔹 वर्ष 2005 से पहले वन भूमि पर काबिज पात्र आदिवासियों एवं वनवासियों को वन भूमि के पट्टे देने की मांग उठाई गई।
🔹 पूर्व में पट्टे प्राप्त लोगों को किसानों की तरह ऋण, खाद-बीज और शासन की पात्रता अनुसार सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।
इसी के साथ संगठन ने 'खूंटा गाड़ो, हल चलाओ' आंदोलन की बात कही है। संगठन का कहना है कि 2005 से पहले से काबिज लोग अपनी मांगों के समर्थन में खेतों में तिरंगा लगाकर हल चलाएंगे।
अब सवाल यह है कि इन मांगों पर शासन-प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाया जाता है?
देखिए पूरी खबर वीडियो में और बताइए—वन अधिकारों से जुड़े मामलों में आपकी क्या राय है?
#वनअधिकार #आदिवासीअधिकार #रैपुरा #पन्ना #आदिवासीदलितक्रांतिसेना #वनभूमि #मध्यप्रदेश #जनआवाज