#अलीगढ़ हादसे ने छीन लिया जांबाज पुलिस अफसर, गाजियाबाद में गूंजी शोक सलामी; एसएसपी ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि,अलीगढ़ के थाना मडराक में तैनात उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह की सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। दिल्ली से लौटते समय लालकुआँ, गाजियाबाद के पास हुए हादसे में उपनिरीक्षक समेत मुख्य आरक्षी नरेन्द्र कुमार और आरक्षी ऋतिक घायल हुए थे। उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गाजियाबाद पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर उन्हें शोक सलामी दी गई। अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन और गाजियाबाद पुलिस अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। एसएसपी ने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। घायल आरक्षी ऋतिक का अस्पताल पहुंचकर हाल जाना और बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
Koil, Aligarh | Aug 13, 2026