
#देशभक्ति के रंग में रंगा #नगर पंचायत #गजा व #पोखरी बाजार #निकाली गई तिरंगा यात्रा
#गजा ( डी पी उनियाल) नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा व पोखरी बाजार में तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई, राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत देशभक्ति के नारों के साथ #नगर पंचायत गजा #अध्यक्ष #कुंवर सिंह चौहान की अगुवाई में चारों वार्डों व बाजार के मुख्य मार्गों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई, तिरंगा यात्रा बाइक रैली नगर पंचायत कार्यालय से आरम्भ हो कर समापन उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीद बेलमती चौहान स्मारक मे किया गया।
#रैली का समापन करते हुए जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती ने कहा कि उन सभी शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने प्राणों का बलिदान दिया है, हम सभी भारत वासियों के लिए गर्व का क्षण है कि हम हर घर मे शान से तिरंगा फहरा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया जायेगा, हर घर तिरंगा, का आह्वान करते हुए कहा कि अपने घरों में तिरंगा फहरायें।
#नगर पंचायत गजा #अध्यक्ष #कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना ही देश की एकता और अखंडता को मजबूत करती है। तिरंगा रैली में सभासद भगवान सिंह चौहान, रंजना चौहान, प्रियंका चौहान, राजेन्द्र सिंह, रमेश चन्द्र नयाल, व गजेंद्र सिंह चौहान, पूरण सिंह, शैलेंद्र चौहान, दिनेश सिंह खाती, दिनेश नेगी, भगवान सिंह नगर पंचायत गजा कर्मचारी अजय सिंह, नितेश सिंह, दिनेश चौहान, महेश सिंह, लखन पाल सिंह, गजेंद्र सिंह, बलवंत सिंह खाती, पर्यावरण मित्र शामिल हुए, वहीं दूसरी ओर पोखरी क्वीली मे जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा पूरे बाजार में निकाली गई, असवाल ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है, हर भारतीय गर्व के साथ अपने घर में तिरंगा फहरा रहा है, इस अवसर पर पूर्व प्रधान मणगांव विनोद सिंह, दिनेश विजल्वाण, व्यापार सभा सचिव मदन विजल्वाण, नरेंद्र तडियाल, मोर सिंह असवाल, एस के थपलियाल, बलवीर सिंह, नवीन पुंडीर, ज्ञान सिंह, राजेन्द्र सिंह, आदि अनेक लोग शामिल रहे,