Public App Logo
स्वतंत्रता दिवस पर जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों के बीच साझा की खुशियां, फल वितरित कर जाना हाल बांदा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी अमित आसेरी जिला चिकित्सालय, बांदा पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं बच्चों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की। इस दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों एवं बच्चों को फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों की जानकारी ली तथा बेहतर उपचार एवं आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में सेवा, संवेदना और मानवता का संदेश देखने को मिला। जिलाधिकारी ने स्वस्थ समाज के निर्माण और संवेदनशील प्रशासन की भावना के साथ प्रत्येक जरूरतमंद तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वतंत्रता का पर्व केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के प्रति सेवा, संवेदना और समर्पण की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳 @topfans - Banda News