
मंडी में 70 पदों पर भर्ती, 20 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन | Kangra Express
कांगड़ा : आउटसोर्स हेल्थकेयर सिक्योरिटी सर्विसेस लिमिटेड ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी भर्ती सूचना के अनुसार सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड, सुरक्षा अधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, स्टाफ नर्स और ड्राइवर के कुल 70 पद भरे जाएंगे।
भर्ती के लिए इच्छुक पुरुष एवं महिला उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक व्हाट्सऐप नंबर 8219570942 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय संबंधित पद का नाम लिखना अनिवार्य बताया गया है।
भर्ती सूचना के अनुसार निर्धारित मानदेय में सुपरवाइजर ₹17,500, सिक्योरिटी गार्ड ₹15,000, ड्राइवर ₹18,300, कंप्यूटर ऑपरेटर ₹19,600 और स्टाफ नर्स ₹21,800 प्रतिमाह शामिल हैं।
सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के लिए 10वीं/12वीं, जबकि ड्राइवर के लिए 10वीं पास और ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक बताया गया है। अन्य पदों के लिए योग्यता पद के अनुसार निर्धारित है। उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, चरित्र प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड और पासपोर्ट साइज फोटो भेजने की जानकारी दी गई है। भर्ती सूचना में महंगाई भत्ता, रहने की सुविधा, EPF, ESI और मेडिकल इंश्योरेंस जैसी सुविधाओं का भी उल्लेख है। चयनित अभ्यर्थियों की जॉइनिंग अक्टूबर माह में पूरी किए जाने की बात कही गई है।
📲 आवेदन/संपर्क : 8219570942
📅 अंतिम तिथि : 20 अक्टूबर
Kangra, Kangra | Sep 29, 2026