चंडेश्वर महादेव मंदिर के पास खाई में पलटी कार, परिवार बाल-बाल बचा
📍 दियोटसिद्ध
चकमोह-बिझड़ी-दियोटसिद्ध सड़क पर चंडेश्वर महादेव मंदिर के पास एक कार तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15 फीट नीचे खाई में जा गिरी और पलट गई।
हादसे के समय चकमोह निवासी कमल अपने परिवार के साथ बिझड़ी की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे पड़ी कच्ची मिट्टी के कारण मोड़ पर कार का संतुलन बिगड़ गया। कार के खाई में गिरते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला।
हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात रही कि परिवार के किसी सदस्य को गंभीर चोट नहीं आई।
#हिमाचल #मेंटोर #दियोटसिद्ध #चकमोह #बिझड़ी #हमीरपुर #सड़कहादसा #कारहादसा #Accident #HimachalPradesh #RoadAccident