रीवा के कद्दावर विधायक की नहीं हो रही सुनवाई बैठ गए धरने पर आधी रात पहुंचे कलेक्टर।
प्रथम न्याय न्यूज। रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक दिव्यराज सिंह ने शुक्रवार शाम जवा जनपद कार्यालय में धरना देकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। विधायक का आरोप है कि क्षेत्र की कई समस्याओं और स्थानीय लोगों की शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं हो रहा है।
तिरंगा यात्रा के दौरान भी ग्रामीणों ने विधायक को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिसके बाद उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से शिकायतों के समाधान को लेकर जवाब मांगा। अधिकारियों के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर विधायक अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ सीएफटी भवन में धरने पर बैठ गए।
विधायक ने कलेक्टर से मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की वास्तविक स्थिति देखने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की। देर रात कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी धरनास्थल पर पहुंचे और विधायक से मुलाकात कर उनकी मांगों पर चर्चा की। विधायक ने क्षेत्र की चार प्रमुख मांगों को लेकर कलेक्टर के सामने अपनी बात रखी और प्रशासन से जल्द निराकरण की मांग की।
#रीवा #सिरमौर #दिव्यराजसिंह #मध्यप्रदेश #BJP4MP #Vindhyasamachartv #rewanews #mpnews