Public App Logo
कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए पशुधन निरीक्षक दरियासिंह राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित चूरू। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में पशुपालन विभाग राजस्थान सरकार जयपुर द्वारा पशुधन निरीक्षक दरियासिंह बीदासर को कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम में जिले में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। दरियासिंह द्वारा कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, पशुपालकों को बेहतर पशु प्रजनन सेवाएं उपलब्ध कराने तथा विभागीय योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने में उल्लेखनीय योगदान दिया गया। उनके उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में यह गौरव प्राप्त हुआ। यह सम्मान न केवल दरियासिंह के उत्कृष्ट कार्यों की पहचान है, बल्कि पशुपालन विभाग के मैदानी कार्मिकों द्वारा पशुधन एवं पशुपालकों के हित में किए जा रहे समर्पित कार्यों का भी सम्मान है। उनकी इस उपलब्धि पर पशुपालन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पशुपालकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। #ChuruNews #बीदासर #15august #IndependenceDay #AzadiKaAmritMahotsav - Bidasar News