जेल से आजम खां का अखिलेश यादव को संदेश!
रामपुर जेल में बंद सपा महासचिव आजम खां ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की करीब 15 विधानसभा सीटों पर अपनी पसंद के प्रत्याशियों को लेकर अखिलेश यादव तक संदेश पहुंचाया है। सूत्रों के मुताबिक मुरादाबाद, संभल, मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर और बदायूं की सीटों के लिए पसंदीदा दावेदारों के नाम सुझाए गए हैं।
बिलारी और कांठ सीट पर प्रत्याशी घोषित करने से पहले आजम खां से बातचीत करने का संदेश भी दिया गया है। बिलारी विधायक फहीम इरफान को आजम खां का करीबी माना जाता है, जबकि कांठ विधायक कमाल अख्तर को अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है।
आजम खां ने अखिलेश यादव को रामपुर जेल आकर मुलाकात करने का संदेश भी दिया है।
#AzamKhan #AkhileshYadav #SamajwadiParty #SP #Rampur #UttarPradesh #UPPolitics #UPNews #PoliticalNews #Moradabad #Bilari #Kanth #Meerut #Saharanpur #Bijnor #Badaun #LakhimpurKheriDastak