बिस्फी में 40 लीटर अवैध देसी शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
बिस्फी थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर पंचायत अंतर्गत पोखरौनी गांव से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 40 लीटर अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पोखरौनी गांव निवासी इंग्लिश दास, पिता राम अवतार दास के रूप में बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि बिस्फी थाना पुलिस को अवैध शराब के संबंध में सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को शराब के साथ पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
बिस्फी थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस लगातार अवैध शराब की बिक्री और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।