Public App Logo
दरभंगा के बेटे ने रचा इतिहास! बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ चयन, पूरे इलाके में खुशी की लहर ------------------------------------- दरभंगा जिले के बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है, जिसने पूरे इलाके को गर्व से भर दिया है। मोहम्मदपुर कजियाना गांव निवासी मोहम्मद शमीम के छोटे पुत्र मोहम्मद नेमातुल्लाह का चयन बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। यह उपलब्धि सिर्फ उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे बेनीपुर और बिहार के लिए गर्व का विषय है। मोहम्मद नेमातुल्लाह वर्तमान में बहेड़ा पब्लिक स्कूल (BPS), बहेड़ा में 12वीं कक्षा के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ क्रिकेट के प्रति उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। इस शानदार सफलता पर मोहम्मद नेमातुल्लाह और उनके पिता मोहम्मद शमीम को हर ओर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। DBN Live की ओर से भी मोहम्मद नेमातुल्लाह को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं। क्या आप भी उन्हें बधाई देना चाहेंगे? कमेंट में "Congratulations" जरूर लिखें। - Bihar News