
#राजकीय_उच्च_माध्यमिक_विद्यालय_बाडेट में हर्षोल्लास से मनाया 80 वां स्वतंत्रता दिवस
#सरपंच संतोष देवी ने किया ध्वजारोहण, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्र सेवा का संकल्प
बिसाऊ। (अशोक सोनी) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाडेट में शनिवार को देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। समारोह का शुभारंभ ग्राम पंचायत सरपंच संतोष देवी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।
शहीदों को किया नमन
समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू देवी ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं वीर सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए वीरों द्वारा दिए गए बलिदानों को हमेशा याद रखना और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक करते हुए देशहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया।
ग्रामीणों एवं अभिभावकों की रही सहभागिता
स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यालय स्टाफ, ग्राम पंचायत सदस्य, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर चंद्रभान, मोहर सिंह, रामकरण, शिशपाल, श्री राम, यज्ञ पाल सिंह सहित अनेक ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन किया गया तथा उपस्थित विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में मिठाई का वितरण किया गया।
#bissau #churu #jhunjhunu #malsisar #Update #NewsUpdate #RajasthanNews #newsfeed #badate #school #15august