ओवरटेक करते समय दो हादसे, बाल-बाल बचे यात्री
बरोही थाने के पास ओवरटेक करने के दौरान पहले बस और ऑटो में टक्कर हो गई। इसके बाद बस ट्रॉली से जा भिड़ी। लगातार हुई दो टक्करों से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि राहत की खबर है कि हादसे में किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
📍 बरोही थाना क्षेत्र, भिण्ड
Gormi, Bhind | Aug 17, 2026