Public App Logo
शिव शंकर मंदिर लग डाहडू पहुंचे कांवड़िए, पूजा-अर्चना कर महादेव को किया जल अर्पित चिंतपूर्णी/भरवाई, 16 अगस्त (रविवार)।। News123 ।। सावन माह के पावन अवसर पर रविवार को कांवड़ लेने गए कांवड़िए शिव शंकर मंदिर लग डाहडू पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और महादेव का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कांवड़ लेकर पहुंचे भक्तों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के साथ भगवान शिव को जल अर्पित किया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। श्रद्धालुओं का कहना है कि सावन माह में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दौरान सच्चे मन से की गई पूजा से भगवान शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई थीं। पूरे दिन क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। - Dera Gopipur News