पत्नी का दर्जा पाने के लिए पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला -----
पटना हाईकोर्ट ने एक महिला की खुद को 'पत्नी का दर्जा' दिए जाने की मांग वाली याचिका खारिज करते हुए शादी की वैधता को लेकर अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि सिर्फ वोटर लिस्ट में पत्नी के रूप में नाम दर्ज हो जाने से शादी कानूनी रूप से मान्य नहीं हो जाती।
कोर्ट के मुताबिक, हिंदू विवाह की मान्यता के लिए जरूरी वैवाहिक रस्मों का पालन होना चाहिए। मामले में कोर्ट ने सिंदूरदान और सात फेरे जैसी रस्मों के महत्व का उल्लेख किया। इस फैसले के बाद यह सवाल भी चर्चा में है कि किसी रिश्ते को कानूनी विवाह साबित करने के लिए सिर्फ दस्तावेज पर्याप्त हैं या वैवाहिक रस्मों का प्रमाण भी जरूरी है।
#PatnaHighCourt #BiharNews #CourtNews #Marriage #LegalNews #Bihar #हाईकोर्ट #हाईकोर्टफैसला