चम्बा : मंजीर-सलूणी मार्ग पर भंत्युड पुल के पास पिकअप हादसा, चालक सुरक्षित
मंजीर-सलूणी मार्ग पर भंत्युड पुल के पास सुबह करीब 8:30 बजे पंजाब नंबर की पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में चालक सुरक्षित बताया जा रहा है, जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही सुरंगानी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
#ChambaNews #Salooni #ChambaExpress #RoadAccident #HimachalNews #ChambaPolice #PickupAccident #HimachalPradesh
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026