Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

आवासीय विद्यालयों में सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण देने की दिशा में डीएम की पहल, आश्रम पद्धति विद्यालय बबीना व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में होंगे महत्वपूर्ण विकास कार्य जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन जनपद के आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को और बेहतर सुविधाएं एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विद्यालयों की आवश्यकताओं एवं भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है। इन कार्यों से विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार होने के साथ ही विद्यार्थियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बबीना में विद्यार्थियों की सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। विद्यालय भवन की छतों की आवश्यक मरम्मत के साथ 5000 लीटर क्षमता की दो नवीन पानी की टंकियां स्थापित की जाएंगी, जिससे पेयजल व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। विद्यालय में विद्युत व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए थ्री-फेज जनरेटर की व्यवस्था की जाएगी। विद्यार्थियों की सामूहिक शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों के लिए बहुद्देशीय हाल की सुविधा विकसित की जाएगी। परिसर में जल एवं स्वच्छता प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए सीवर टैंक का नवीनीकरण तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट स्थापित कराया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण एवं वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय में 5 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट भी स्थापित किया जाएगा। विद्यालय की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए इसे वर्तमान गर्रही फीडर के स्थान पर कदौरा फीडर से जोड़ने की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने प्रस्तावित कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे तथा खनन अधिकारी को संबंधित कार्यों के आवश्यक प्राकलन तैयार कर स्वीकृतिनार्थ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं की सुविधा एवं विद्यालय परिसर के बेहतर विकास को ध्यान में रखते हुए भी कई महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। विद्यालय भवन तक पहुंचने वाले मार्ग को पक्का कराया जाएगा, जिससे छात्राओं का आवागमन वर्षभर सुगम एवं सुविधाजनक बना रहे।विद्यालय परिसर में आवश्यकता के अनुसार स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी। उच्चीकृत भवन के मध्य स्थित खुले कच्चे परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा, जिससे परिसर का बेहतर उपयोग हो सके और विद्यार्थियों को व्यवस्थित वातावरण मिल सके। जल संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल करते हुए विद्यालय परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित कराया जाएगा, जिससे वर्षाजल का समुचित संरक्षण एवं उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। इन विकास कार्यों से राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बबीना एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शिक्षा के साथ पेयजल, ऊर्जा, प्रकाश, आवागमन, जल संरक्षण और अन्य आवश्यक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ आधार मिलेगा। #dmjalaun #orai #jalaun #jalaunnews #UP92 #boldobharat #cdojalaun

Orai, Jalaun | Aug 13, 2026

MORE NEWS

उरई में युवा मोर्चा का फूटा आक्रोश, मशाल मार्च के जरिए जताया विरोध

उरई, जालौन। कांग्रेस के कथित अमर्यादित आचरण के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उरई में जन-आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर मार्च निकाला और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्र के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़े मामलों में किसी भी तरह का अमर्यादित आचरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि “वंदे मातरम् हमारी आन, बान और शान है” और राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े विषयों पर युवा मोर्चा आगे भी मजबूती से अपनी आवाज उठाता रहेगा।

मशाल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित और राष्ट्रीय सम्मान के समर्थन में नारे लगाए। प्रदर्शन के जरिए युवा मोर्चा ने कांग्रेस के कथित व्यवहार पर अपना आक्रोश जताते हुए इसे राष्ट्र के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया।

इस अवसर पर अमिय त्रिपाठी (लकी), सुभाष पिंडारी, निर्मल तिवारी, शिवेंद्र सिंह, उमंग सेंगर, आदर्श सोनकिया, हर्ष कौशिक, अभय गौर, मनेंद्र गुर्जर, अंकित मिश्रा, आर्यन पटेल, सोमिल सेंगर, गणेश चौहान समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उरई में युवा मोर्चा का फूटा आक्रोश, मशाल मार्च के जरिए जताया विरोध उरई, जालौन। कांग्रेस के कथित अमर्यादित आचरण के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उरई में जन-आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर मार्च निकाला और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्र के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़े मामलों में किसी भी तरह का अमर्यादित आचरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि “वंदे मातरम् हमारी आन, बान और शान है” और राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े विषयों पर युवा मोर्चा आगे भी मजबूती से अपनी आवाज उठाता रहेगा। मशाल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित और राष्ट्रीय सम्मान के समर्थन में नारे लगाए। प्रदर्शन के जरिए युवा मोर्चा ने कांग्रेस के कथित व्यवहार पर अपना आक्रोश जताते हुए इसे राष्ट्र के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया। इस अवसर पर अमिय त्रिपाठी (लकी), सुभाष पिंडारी, निर्मल तिवारी, शिवेंद्र सिंह, उमंग सेंगर, आदर्श सोनकिया, हर्ष कौशिक, अभय गौर, मनेंद्र गुर्जर, अंकित मिश्रा, आर्यन पटेल, सोमिल सेंगर, गणेश चौहान समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Orai, Jalaun | Aug 16, 2026

उरई में युवा मोर्चा का फूटा आक्रोश, मशाल मार्च के जरिए जताया विरोध

उरई, जालौन। कांग्रेस के कथित अमर्यादित आचरण के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उरई में जन-आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर मार्च निकाला और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्र के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़े मामलों में किसी भी तरह का अमर्यादित आचरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि “वंदे मातरम् हमारी आन, बान और शान है” और राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े विषयों पर युवा मोर्चा आगे भी मजबूती से अपनी आवाज उठाता रहेगा।

मशाल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित और राष्ट्रीय सम्मान के समर्थन में नारे लगाए। प्रदर्शन के जरिए युवा मोर्चा ने कांग्रेस के कथित व्यवहार पर अपना आक्रोश जताते हुए इसे राष्ट्र के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया।

इस अवसर पर अमिय त्रिपाठी (लकी), सुभाष पिंडारी, निर्मल तिवारी, शिवेंद्र सिंह, उमंग सेंगर, आदर्श सोनकिया, हर्ष कौशिक, अभय गौर, मनेंद्र गुर्जर, अंकित मिश्रा, आर्यन पटेल, सोमिल सेंगर, गणेश चौहान समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उरई में युवा मोर्चा का फूटा आक्रोश, मशाल मार्च के जरिए जताया विरोध उरई, जालौन। कांग्रेस के कथित अमर्यादित आचरण के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उरई में जन-आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर मार्च निकाला और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्र के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़े मामलों में किसी भी तरह का अमर्यादित आचरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि “वंदे मातरम् हमारी आन, बान और शान है” और राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े विषयों पर युवा मोर्चा आगे भी मजबूती से अपनी आवाज उठाता रहेगा। मशाल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित और राष्ट्रीय सम्मान के समर्थन में नारे लगाए। प्रदर्शन के जरिए युवा मोर्चा ने कांग्रेस के कथित व्यवहार पर अपना आक्रोश जताते हुए इसे राष्ट्र के सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया। इस अवसर पर अमिय त्रिपाठी (लकी), सुभाष पिंडारी, निर्मल तिवारी, शिवेंद्र सिंह, उमंग सेंगर, आदर्श सोनकिया, हर्ष कौशिक, अभय गौर, मनेंद्र गुर्जर, अंकित मिश्रा, आर्यन पटेल, सोमिल सेंगर, गणेश चौहान समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Orai, Jalaun | Aug 16, 2026

बाबा की अभद्र टिप्पणी पर वाल्मीकि समाज में आक्रोश, गलती मानकर बाबा ने मांगी माफी

उरई में वाल्मीकि समाज के बीच पहुंचे बाबा शिवाकांत तिवारी, महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जताया खेद

जितेंद्र गुप्ता ✍️। उरई

उरई शहर में बाबा शिवाकांत तिवारी के गणेश दरबार में भक्त से बातचीत के दौरान की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर वाल्मीकि समाज में आक्रोश देखने को मिला। मामला तूल पकड़ने के बाद बाबा शिवाकांत तिवारी उरई स्थित होटल रीजेंसी के पास वाल्मीकि समाज के लोगों के बीच पहुंचे और अपनी टिप्पणी को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

दरअसल, गणेश दरबार में बाबा ने एक भक्त से माचिस की तीली गिनने को कहा था। भक्त ने माचिस में 16 तीलियां होने की बात कही, जिसके बाद बाबा ने कथित तौर पर कहा कि अगर 16 तीलियां निकलीं तो वह देवता है और अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह ‘भंगी’ है। बाबा की इस भाषा को लेकर वाल्मीकि समाज में नाराजगी फैल गई।

समाज के बीच पहुंचे बाबा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी किसी जाति, धर्म या समाज को निशाना बनाकर नहीं की गई थी।

बाबा ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर तिलक लगाया, पुष्पमाला पहनाई और अगरबत्ती अर्पित कर चरण स्पर्श किए। इसके बाद उन्होंने समाज के लोगों से भी माफी मांगी।

बाबा ने कहा कि उन्होंने स्वयं किसी किताब या डिक्शनरी में ऐसा नहीं पढ़ा कि ‘भंगी’ शब्द में कोई जाति जुड़ी हुई है। उन्होंने माना कि उनसे गलती हुई है और अपनी भाषा शैली पर खेद जताया। बाबा ने यह भी कहा कि उस समय उनके अंदर एक शक्ति आई, जिसकी वजह से उनके मुंह से यह शब्द निकल गया।

अपनी गलती स्वीकार करते हुए बाबा शिवाकांत तिवारी ने वाल्मीकि समाज समेत सर्व समाज से माफी मांगकर मामले को शांत करने की अपील की।

#Orai #Jalaun #ValmikiSamaj #UP92 #ValmikiCommunity #ShivakantTiwari #OraiNews #JalaunNews #LocalNews #UttarPradeshNews #SocialHarmony #CommunityNews #BreakingNews #BolDoBharat #NewsUpdate #spjalaun  #PublicReaction #dmjalaun #jalaunnews

बाबा की अभद्र टिप्पणी पर वाल्मीकि समाज में आक्रोश, गलती मानकर बाबा ने मांगी माफी उरई में वाल्मीकि समाज के बीच पहुंचे बाबा शिवाकांत तिवारी, महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जताया खेद जितेंद्र गुप्ता ✍️। उरई उरई शहर में बाबा शिवाकांत तिवारी के गणेश दरबार में भक्त से बातचीत के दौरान की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर वाल्मीकि समाज में आक्रोश देखने को मिला। मामला तूल पकड़ने के बाद बाबा शिवाकांत तिवारी उरई स्थित होटल रीजेंसी के पास वाल्मीकि समाज के लोगों के बीच पहुंचे और अपनी टिप्पणी को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। दरअसल, गणेश दरबार में बाबा ने एक भक्त से माचिस की तीली गिनने को कहा था। भक्त ने माचिस में 16 तीलियां होने की बात कही, जिसके बाद बाबा ने कथित तौर पर कहा कि अगर 16 तीलियां निकलीं तो वह देवता है और अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह ‘भंगी’ है। बाबा की इस भाषा को लेकर वाल्मीकि समाज में नाराजगी फैल गई। समाज के बीच पहुंचे बाबा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी किसी जाति, धर्म या समाज को निशाना बनाकर नहीं की गई थी। बाबा ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर तिलक लगाया, पुष्पमाला पहनाई और अगरबत्ती अर्पित कर चरण स्पर्श किए। इसके बाद उन्होंने समाज के लोगों से भी माफी मांगी। बाबा ने कहा कि उन्होंने स्वयं किसी किताब या डिक्शनरी में ऐसा नहीं पढ़ा कि ‘भंगी’ शब्द में कोई जाति जुड़ी हुई है। उन्होंने माना कि उनसे गलती हुई है और अपनी भाषा शैली पर खेद जताया। बाबा ने यह भी कहा कि उस समय उनके अंदर एक शक्ति आई, जिसकी वजह से उनके मुंह से यह शब्द निकल गया। अपनी गलती स्वीकार करते हुए बाबा शिवाकांत तिवारी ने वाल्मीकि समाज समेत सर्व समाज से माफी मांगकर मामले को शांत करने की अपील की। #Orai #Jalaun #ValmikiSamaj #UP92 #ValmikiCommunity #ShivakantTiwari #OraiNews #JalaunNews #LocalNews #UttarPradeshNews #SocialHarmony #CommunityNews #BreakingNews #BolDoBharat #NewsUpdate #spjalaun #PublicReaction #dmjalaun #jalaunnews

Orai, Jalaun | Aug 16, 2026

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरव, शौर्य, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा को समर्पित गीत 'खाकी का सितारा' का शुभारंभ किया।

'खाकी का सितारा' वर्दी के पीछे मौजूद साहस, संघर्ष, संवेदना और जनसेवा के संकल्प को स्वर देता है। गायक एवं संगीतकार शंकर महादेवन ने गीत को अपनी आवाज एवं संगीत दिया है, जबकि महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी सशक्त आवाज से इसे विशेष प्रभाव प्रदान किया है।

#KhakiKaSitara #UPPolice

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरव, शौर्य, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा को समर्पित गीत 'खाकी का सितारा' का शुभारंभ किया। 'खाकी का सितारा' वर्दी के पीछे मौजूद साहस, संघर्ष, संवेदना और जनसेवा के संकल्प को स्वर देता है। गायक एवं संगीतकार शंकर महादेवन ने गीत को अपनी आवाज एवं संगीत दिया है, जबकि महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी सशक्त आवाज से इसे विशेष प्रभाव प्रदान किया है। #KhakiKaSitara #UPPolice

Orai, Jalaun | Aug 16, 2026

बेतवा नदी में मिला लापता युवक का शवः बकरी चराने गया था, तब से था लापता

जालौन। कोटरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बेतवा नदी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कोटरा निवासी पातीराम (उम्र करीब 40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शनिवार को घर से निकला था और इसके बाद से लापता था।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह कोटरा पुल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बेतवा नदी में ग्रामीणों ने एक युवक का शव उतराता देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस तेज बारिश के बावजूद भी मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों व गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पातीराम शनिवार को बकरियां चराने नदी किनारे गया था। देर शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रातभर उसका कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह नदी में शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान पातीराम के रूप में की।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत हादसे में हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह रही, इसकी जांच की जा रही है। कोटरा थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार ने बताया कि बेतवा नदी से युवक का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बेतवा नदी में मिला लापता युवक का शवः बकरी चराने गया था, तब से था लापता जालौन। कोटरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बेतवा नदी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कोटरा निवासी पातीराम (उम्र करीब 40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शनिवार को घर से निकला था और इसके बाद से लापता था। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह कोटरा पुल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बेतवा नदी में ग्रामीणों ने एक युवक का शव उतराता देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस तेज बारिश के बावजूद भी मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों व गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पातीराम शनिवार को बकरियां चराने नदी किनारे गया था। देर शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रातभर उसका कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह नदी में शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान पातीराम के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत हादसे में हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह रही, इसकी जांच की जा रही है। कोटरा थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार ने बताया कि बेतवा नदी से युवक का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Orai, Jalaun | Aug 16, 2026

आवासीय विद्यालयों में सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण देने की दिशा में डीएम की पहल, आश्रम पद्धति विद्यालय बबीना व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में होंगे महत्वपूर्ण विकास कार्य जितेंद्र गुप्ता ✍️। जालौन जनपद के आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को और बेहतर सुविधाएं एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विद्यालयों की आवश्यकताओं एवं भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है। इन कार्यों से विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार होने के साथ ही विद्यार्थियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बबीना में विद्यार्थियों की सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। विद्यालय भवन की छतों की आवश्यक मरम्मत के साथ 5000 लीटर क्षमता की दो नवीन पानी की टंकियां स्थापित की जाएंगी, जिससे पेयजल व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। विद्यालय में विद्युत व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए थ्री-फेज जनरेटर की व्यवस्था की जाएगी। विद्यार्थियों की सामूहिक शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों के लिए बहुद्देशीय हाल की सुविधा विकसित की जाएगी। परिसर में जल एवं स्वच्छता प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए सीवर टैंक का नवीनीकरण तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट स्थापित कराया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण एवं वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय में 5 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट भी स्थापित किया जाएगा। विद्यालय की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए इसे वर्तमान गर्रही फीडर के स्थान पर कदौरा फीडर से जोड़ने की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने प्रस्तावित कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे तथा खनन अधिकारी को संबंधित कार्यों के आवश्यक प्राकलन तैयार कर स्वीकृतिनार्थ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं की सुविधा एवं विद्यालय परिसर के बेहतर विकास को ध्यान में रखते हुए भी कई महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। विद्यालय भवन तक पहुंचने वाले मार्ग को पक्का कराया जाएगा, जिससे छात्राओं का आवागमन वर्षभर सुगम एवं सुविधाजनक बना रहे।विद्यालय परिसर में आवश्यकता के अनुसार स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी। उच्चीकृत भवन के मध्य स्थित खुले कच्चे परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा, जिससे परिसर का बेहतर उपयोग हो सके और विद्यार्थियों को व्यवस्थित वातावरण मिल सके। जल संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल करते हुए विद्यालय परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित कराया जाएगा, जिससे वर्षाजल का समुचित संरक्षण एवं उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। इन विकास कार्यों से राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बबीना एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शिक्षा के साथ पेयजल, ऊर्जा, प्रकाश, आवागमन, जल संरक्षण और अन्य आवश्यक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ आधार मिलेगा। #dmjalaun #orai #jalaun #jalaunnews #UP92 #boldobharat #cdojalaun - Orai News