16 दिन पहले गायब हुई नाबालिग सिरसा-पुलिस ने बरामद की:आरोपी भी गिरफ्तार; बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप...
सिरसा जिले के कालांवाली में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण और धमकी देने के मामले में पुलिस ने 16 दिन बाद आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है। मामले में जांच जारी है।
नाबालिग ने भी पुलिस को दिए बयान में युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और ध-मकी देने का आरोप लगाया है। अभी पुलिस युवक से पूछताछ में पता लगाएगी कि वह उसे कहां-कहां लेकर गया था।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की की उम्र करीब 13 साल है और आरोपी युवक की उम्र करीब 18-19 साल है। युवक लेबर का काम करता है और लड़की पढ़ती है। स्कूल व घर आते-जाते समय दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए और बातचीत होने लगी। इसके बाद युवक नाबालिग को अपनी बातों के जाल में फंसाकर अपने साथ भगा ले गया।
27 जुलाई को अपहर-ण किया था
कालांवाली थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि 27 जुलाई 2026 को पीड़िता के परिजनों के द्वारा थाना कालांवाली में शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसमें आरोपी युवक पर नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर अपहरण कर ले जाने के आरोप लगाए थे। शिकायत के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गहनता से छानबीन करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दाबिश शुरू की और नाबालिग को बरामद किया। इसके बाद नाबालिग की लीगल काउंसलिंग करवाई और उसका मेडिकल करवाया गया।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul#inld #abhaychautala