JPSC-JSSC को लेकर छात्रों का बड़ा ऐलान, 20 अगस्त को CM आवास घेराव
रांची। झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने अब आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची में तिरंगा यात्रा निकालने के बाद JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने की घोषणा की है।
प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच हो और उनकी मांगों पर सरकार ठोस कदम उठाए।
छात्रों ने यह भी घोषणा की है कि रविवार को झारखंड के सभी 24 जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
अभ्यर्थियों का आरोप है कि JMM-कांग्रेस गठबंधन सरकार उनकी मांगों को लेकर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। छात्रों ने साफ कहा है कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
#JPSC #JSSC #JPSCProtest #JSSCProtest #Jharkhand #JharkhandNews #Ranchi #StudentProtest #JharkhandStudents #JPSCJSSC #ExamProtest #StudentMovement #HemantSoren #RanchiNews #JharkhandPolitics #BreakingNews #ViralNews #TrendingNews #ViralPost #FacebookTrending #InstagramTrending #Reels #ViralReels #NewsUpdate #LatestNews