Public App Logo
#RSS प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे को लेकर चर्चा तेज है। अगस्त के आखिर में प्रस्तावित इस यात्रा के दौरान वे भारतीय-अमेरिकी और हिंदू समुदाय से संवाद करेंगे। 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम में उनका संबोधन प्रस्तावित है, जिसमें 5 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। वहीं, मोहन भागवत की प्रस्तावित कनाडा यात्रा को लेकर विवाद बढ़ गया है। कनाडा की NDP सांसदों हीथर मैकफरसन और जेनी क्वान ने सरकार को पत्र लिखकर RSS पर प्रतिबंध लगाने और भागवत के कनाडा प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। #NDP नेताओं ने RSS पर धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत और हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप लगाए हैं। वहीं, भारत समर्थक संगठनों ने इन मांगों को राजनीतिक दबाव का हिस्सा बताया है। भागवत की कनाडा यात्रा 31 अगस्त से 1 सितंबर के बीच प्रस्तावित बताई जा रही है। कनाडा के 40 से अधिक सिविल सोसाइटी, मानवाधिकार, मजदूर और धार्मिक संगठनों की ओर से भी सरकार से भागवत को प्रवेश की अनुमति नहीं देने की मांग किए जाने का दावा किया गया है। अब नजर इस बात पर है कि कनाडा सरकार इस मांग पर क्या रुख अपनाती है। #breakingnewswala #MohanBhagwat #NewsUpdate - Gwalior Gird News